CITY

डीएम ने पिपराही प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

शिवहर। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने पिपराही प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और आम लोगों को समय पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में साफ-सफाई की स्थिति और बिखरी पड़ी पुस्तकों व सरकारी संचिकाओं को देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अभिलेखों एवं पुस्तकों को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।

इसके बाद उन्होंने कचरा प्रबंधन इकाई का निरीक्षण कर सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण की जानकारी ली। पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अधिकृत कबाड़ी या रीसाइक्लर को बेचकर नियमानुसार राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए।

प्रखंड परिसर के खाली भूखंडों की विधिवत मापी कराने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया गया। पंचायत सरकार भवन में कर्मियों की बायोमेट्रिक एवं रजिस्टर उपस्थिति की जांच करते हुए शत-प्रतिशत नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।

डीएम ने आरटीपीएस काउंटरों को नियमित और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में गंदगी, अनुशासनहीनता और कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्ट: अजय कुमार, ब्यूरो चीफ

Related posts

ग्राम पंचायत सोडा में नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारी खुशीराम चौधरी ने संभाला पदभार

prodoxy.ai@gmail.com

पुश्तैनी जमीन के कथित फर्जी नामांतरण का मामला, पटवारी पर धमकी देने का आरोप

prodoxy.ai@gmail.com

कनेक्शन के बाद भी नहीं पहुंचा पानी, नमामि गंगे योजना पर उठे सवाल

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment