Uncategorized

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट बार अध्यक्ष से मिले विकास भारतीय, सौंपा मांग पत्र

मारहरा (एटा)। प्रदेश में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों, झूठे मुकदमों और उत्पीड़न के मामलों को लेकर अमर उजाला के मारहरा प्रतिनिधि विकास भारतीय ने शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ‘बबुआ’, सचिव अखिलेश शर्मा तथा हाईकोर्ट गवर्निंग काउंसिल के सदस्य गिरीश चंद्र शुक्ला से मुलाकात कर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

मुलाकात के दौरान विकास भारतीय ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को खबरों और विज्ञापनों के संकलन के दौरान दबंगों तथा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की ओर से लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में निष्पक्ष पत्रकारिता को दबाने के उद्देश्य से पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जिससे पत्रकारों का मनोबल प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने बार पदाधिकारियों को एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने, पत्रकारों पर हमले के मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने तथा प्रत्येक जिले में पत्रकार उत्पीड़न प्रकोष्ठ गठित करने की मांग की गई।

इस अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ‘बबुआ’ ने पत्रकारों की सुरक्षा के मुद्दे को गंभीर बताते हुए आश्वासन दिया कि बार एसोसिएशन इस विषय पर पत्रकारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस मुद्दे को उचित मंच पर उठाया जाएगा और जरूरत हुई तो हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल कर न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक के दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: दीपक कुमार

Related posts

अररिया में जोकीहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 340.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 बना ग्रामीणों की उम्मीदों का आधार, 40 वर्षों बाद मिला भूखंड का पट्टा

सिलेंडर ब्लास्ट से दहला शिवहर, 6 घर जलकर राख, 4 लोगों की स्थिति गंभीर

Leave a Comment