Uncategorized

बारिश के बीच गूंजा कविता का रंग, ‘सेवा को सम्मान’ कार्यक्रम का भव्य समापन

उन्नाव। कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘सेवा को सम्मान’ का मंगलवार, 25 अगस्त को विराट कवि सम्मेलन के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में खराब मौसम और तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कवि सम्मेलन का आनंद लिया।

कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता, सहकारी समिति अध्यक्ष अरुण सिंह, जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष सीता श्रेता भानू मिश्रा,
कविगण, आचार्य एवं गुरुजन, समाजसेवी, पत्रकार साथी, टीम सदस्य, वेंडर्स एवं विशेष सहयोगी मौजूद रहे। कई लोग बारिश में भीगते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को देर तक आनंदित किया।

कार्यक्रम के आयोजक चेतन मिश्रा ने कहा कि पिछले दस दिनों से चल रहे संघर्ष और तैयारियों की खुशी अपनों के चेहरों पर खुशी देखकर हुई। उन्होंने अत्यधिक खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि परिवार से जुड़े सभी सम्मानित कविगण, शहर के जनप्रतिनिधि, आचार्य-गुरुजन, समाजसेवी, पत्रकार साथी, टीम मेंबर, वेंडर्स, विशेष कार्यक्रम सहयोगी तथा कार्यक्रम में अंतिम पंक्ति में बैठे प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग इस आयोजन की सफलता को समर्पित है।

कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया गया।
खबर, रोहित कुमार पाण्डेय जिला संवाददाता उन्नाव

Related posts

अररिया में जोकीहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 340.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

शाहजहांपुर में सपा ने मनाई जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती, नेताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

prodoxy.ai@gmail.com

हजारीबाग में भारी बारिश के बीच सड़क पर गिरा विशाल पेड़, यातायात प्रभावित

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment