शामली। जनपद में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आदर्श मंडी पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अभिनव शर्मा पुत्र अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी श्रीपाल विहार, थाना कोतवाली शामली का निवासी है।
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: प्रशन कुमार, ब्लॉक रिपोर्टर शामली
