Uncategorized

चित्तौड़गढ़ में पंच-सरपंच चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया समझाई, ईवीएम संचालन और मतपेटियां सील करने का कराया अभ्यास*

चित्तौड़गढ़, 17 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत पंच एवं सरपंच चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण शनिवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।

सहायक प्रशिक्षण प्रभारी एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने बताया कि डीएलएमटी डॉ. कनक जैन ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन, मतगणना और उपसरपंच चुनाव की प्रक्रिया समझाई।

डीएलएमटी ओम प्रकाश पालीवाल ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में ईवीएम से मतदान तथा पंच और सरपंच चुनाव में मतपत्रों के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया विस्तार से बताई।

प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर भू-अवाप्ति राजलक्ष्मी गहलोत ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ दिलीप सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए।

डीएलएमटी रजत सुनिया ने एमपीएमवी ईवीएम की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में ईवीएम संचालन और मतपेटियों को सील करने की प्रक्रिया का प्रायोगिक अभ्यास कराया गया।

इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों की ऑनलाइन प्रश्नपत्र के माध्यम से परीक्षा भी ली गई। साथ ही डाक मतपत्र के आवेदन प्राप्त किए गए और आवश्यक निर्देशिकाओं का वितरण किया गया।

रिपोर्ट: गौरव मेडतवाल\

Related posts

कन्नौज पुलिस को बड़ी सफलता, छह वारंटी गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

शिवपुरी: गड़रोली प्लांटेशन में अनियमितताओं के आरोप, 25 हजार गड्ढों के लक्ष्य के मुकाबले 7 हजार की खुदाई का दावा

prodoxy.ai@gmail.com

दूध में मक्खी और मिठाई में फफूंद मिलने पर कार्रवाई

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment