SPORTS

शिवपुरी में 70वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता: जबलपुर ने जीती 400 मीटर रिले, कई स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

शिवपुरी, मध्य प्रदेश।* श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में आयोजित 70वीं 17 वर्षीय बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार सुबह 11 बजे प्रस्तावित है।

400 मीटर रिले में जबलपुर प्रथम

बालक वर्ग की 400 मीटर रिले दौड़ में जबलपुर की टीम ने 45.95 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। टीम में बृजेश धुर्वे, केशव केसरी, हिमांशु कुमार और आयुष लोधी शामिल रहे। ग्वालियर की टीम ने 46.45 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि उज्जैन की टीम 45.99 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही।

विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का प्रदर्शन

मीडिया प्रभारी नीरज सरैया के अनुसार, बालक पोल वॉल्ट में उज्जैन के सौरभ प्रथम और कृष्णा मीणा द्वितीय रहे। बालिका ट्रिपल जंप में उज्जैन की वैशाली ने पहला और ग्वालियर की आसी कसेरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में उज्जैन की मनस्वी तिवारी प्रथम, रीवा की स्नेहा यादव द्वितीय और इंदौर की निहारिका उपाध्याय तृतीय रहीं। बालक वर्ग में उज्जैन के हर्ष माहेश्वरी प्रथम, ग्वालियर के शुभम दांगी द्वितीय और जनजातीय कार्य विभाग के बबलू जमरा तृतीय स्थान पर रहे।

शॉट पुट बालिका वर्ग में इंदौर की दामिनी यादव प्रथम और भोपाल की अनंता चौहान द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में रीवा के संयोग पाठक ने पहला और ग्वालियर के आदित्य दांगी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

3000 मीटर बालिका दौड़ में जबलपुर की अनुश्री प्रथम, भोपाल की प्रांजल गहलोत द्वितीय और उज्जैन की हंसा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में सागर के रुद्रांक्ष कुर्मी प्रथम, भोपाल के वीरम सिंह द्वितीय और जबलपुर के लविश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

रविवार को होगा समापन समारोह

प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव और जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे के निर्देशन में आयोजित की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न समितियों के सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगदान दिया।

आयोजकों के अनुसार, रविवार सुबह 11 बजे होने वाले समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर्स, ऑफिशियल्स और समितियों के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

रिपोर्ट: जितेंद्र जैन, जिला शिवपुरी।

Related posts

IPL 2026 Final का रोमांच बढ़ा, गुजरात टाइटंस और RCB आमने-सामने

IPL 2026 में RCB का धमाका: गुजरात को हराकर फाइनल में एंट्री, कप्तान रजत पाटीदार बने हीरो

prodoxy.ai@gmail.com

IPL Eliminator से पहले बढ़ा रोमांच: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर, SRH ने बनाई खास रणनीति

Leave a Comment