CITY

सेवा संकल्प अभियान के तहत कालिंद्री नदी घाट पर हुई गंगा महाआरती

एटा।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान–2026’ के अंतर्गत मारहरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लालपुर मुहारा स्थित कालिंद्री नदी घाट पर गंगा महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने शिरकत की।

इस पावन अवसर पर विधायक ने माँ गंगा की आराधना कर जनकल्याण, सेवा और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से समाजहित में सेवा कार्यों से जुड़ने और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पोषण अभियान के माध्यम से बच्चों के स्वस्थ विकास, सुपोषण और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

गंगा महाआरती कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष *प्रमोद गुप्ता, महिला आयोग की सदस्य **रेनू गौड़, मारहरा विधायक **वीरेंद्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख मारहरा, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर *पुष्पेंद्र लोधी समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: सूरज कुमार\
पत्रकार, हिंदुस्तान टीवी न्यूज़, एटा\

Related posts

सकीट थाने में पीस कमेटी की बैठक त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

prodoxy.ai@gmail.com

पांढुर्णा में अमृत हरित महाअभियान, नगर पालिका ने किया वृहद पौधारोपण

prodoxy.ai@gmail.com

पांढुर्णा में जन-विश्वास और सेवा संकल्प अभियान, गांव से कॉलेज तक दिखी जनभागीदारी

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment