Uncategorized

हरदोई की अंशिका कश्यप ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

हरदोई | संवाददाता: ऋषभ गुप्ता | आर हिन्दुस्तान टीवी न्यूज

हरदोई। वरिष्ठ पत्रकार राजेश कश्यप की बेटी एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरदोई में कक्षा 11वीं की छात्रा अंशिका कश्यप ने जिले का नाम रोशन किया है। बरेली में आयोजित 10वीं प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

अंशिका की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले वर्ष उन्होंने गंगादेवी इंटर कॉलेज की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर पदक जीता था।

लगातार दूसरी बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अंशिका ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

कांस्य पदक विजेता अंशिका कश्यप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच दीपक सर (PTI, गंगादेवी इंटर कॉलेज) एवं अपने गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

आर हिन्दुस्तान टीवी न्यूज | हरदोई
संवाददाता — ऋषभ गुप्ता

Related posts

नेपाल में बाढ़ के बाद सीतापुर के तीन युवक लापता, विधायक ज्ञान तिवारी ने डीएम से की बात

prodoxy.ai@gmail.com

बारां में AAP का बोर्ड, शीतल राठौर बनीं सभापति, BJP ने मतदान से बनाई दूरी

prodoxy.ai@gmail.com

मगरौनी पुलिस की कार्रवाई, 7 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment