खनियाधाना में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में विधायक पुत्र राकेश लोधी एवं विधायक प्रतिनिधि अमित यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने राष्ट्रकवि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके साहित्य और राष्ट्रसेवा में योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान खनियाधाना गुप्त समाज के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं 84 समाज के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने समाज भवन निर्माण के लिए भूमि और आर्थिक सहयोग की मांग रखी। इस पर विधायक पुत्र राकेश लोधी और विधायक प्रतिनिधि अमित यादव ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए समाज भवन के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजन के दौरान राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के विचारों और उनके साहित्यिक योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।
रिपोर्टर: शिवम परिहार, संवाददाता, खनियाधाना (शिवपुरी)
