Uncategorized

छात्राओं ने जवानों के लिए तैयार कीं 500 राखियां‘राखी से रक्षा’ अभियान में बेटियों ने जताया सम्मान

तखतगढ़। सरकारी पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को ‘राखी से रक्षा’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए 500 राखियां तैयार कर उनके साथ अपने संदेश भी भेजे। छात्राओं ने कहा कि देश की बेटियां और बहनें अपने फौजी भाइयों के साथ हमेशा खड़ी हैं। सीमा पर तैनात जवान परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा में योगदान देते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर उन्हें रक्षा सूत्र भेजना गर्व और सम्मान की भावना है। छात्राओं ने जवानों की सुरक्षा और सफलता की कामना की। एकत्रित राखियों को डाक अधीक्षक तरुण शर्मा जवानों तक पहुंचाने के लिए ले गए। कार्यक्रम में भामाशाह रामदेव ज्वैलरी के भरत कुमार सोनी, प्रधानाचार्य पृथ्वीराज रत्नू, व्यापार संघ अध्यक्ष मशरूम सुथार, आईपीओ मधुबन सिंह, वागाराम, गणेशराम और रेणुका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

पेरिविंकल में रोबोटिक्स एक्सपो: छात्रों के आइडिया को मिली तकनीकी उड़ान

prodoxy.ai@gmail.com

बारिश के बीच गूंजा कविता का रंग, ‘सेवा को सम्मान’ कार्यक्रम का भव्य समापन

prodoxy.ai@gmail.com

अस्पतालों की राह बनी ‘मौत की परीक्षा’! आधा किलोमीटर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, जिम्मेदारी के खेल में पिस रही जनता

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment