CITYPOLITICAL

शाहाबाद में विद्युत समस्याओं पर मंत्री रजनी तिवारी की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

शाहाबाद (हरदोई)। उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने शाहाबाद में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय ने बालाजी मंदिर के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग उठाई। साथ ही अल्हापुर फीडर क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने, बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।

मंत्री रजनी तिवारी ने अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया कि संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि अल्हापुर फीडर में जल्द ही 33 केवीए अंडरग्राउंड लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।

बैठक में सीमाविस्तारित ग्रामों और मोहल्लों में चल रहे विद्युत विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ हो चुका है और जल्द ही सभी क्षेत्रों को नगरीय विद्युत व्यवस्था से जोड़ दिया जाएगा।

मंत्री ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related posts

प्रेरणादायी आयोजन में स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का दिया संदेश

prodoxy.ai@gmail.com

सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार, तेज आवाज में स्पीकर बजाने वाला चालक भी दबोचा

prodoxy.ai@gmail.com

ओरछा रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के फड़ पर छापा; 11 जुआरी गिरफ्तार, ₹87,300 नकद और 14 दोपहिया वाहन जब्त

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment