प्रशन कुमार शामली उत्तर प्रदेश ब्लॉक रिपोर्टर
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर हाउस अरेस्ट किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अख़लाक़ प्रधान ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

अख़लाक़ प्रधान ने कहा, “समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज़ दबाई जा रही है। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। काली पट्टी बांधकर उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक एवं गांधीवादी तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, शमशीर खान, लोकेश कटारिया, मुनेश देवी, अरविंद झंझोट और रामलाल कश्यप समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हाउस अरेस्ट किया गया है।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों को रोकने के बजाय लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।
