BREAKING NEWS

रेउसा में सड़क हादसे के घायलों के लिए देवदूत बने विधायक ज्ञान तिवारी, खुद पहुंचाया अस्पताल

रेउसा (सीतापुर) | संवाददाता: अनुज पांडे

सीतापुर जिले के रेउसा-अमलोरा मार्ग पर बुधवार शाम करीब 4 बजे कार और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके से गुजर रहे सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने तत्काल रुककर घायलों की मदद की और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक ने तुरंत सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी और एंबुलेंस पहुंचने तक मौके पर रहकर घायलों की सहायता की। इसके बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेउसा भेजा गया।

घायलों की पहचान भानु, निवासी कलिमापुर, और लल्ली, पत्नी बिहारी, निवासी बिलौता बाबा पुरवा के रूप में हुई है। दोनों को हादसे में गंभीर चोटें आईं।

विधायक ज्ञान तिवारी स्वयं भी सीएचसी रेउसा पहुंचे और चिकित्सकों से घायलों का बेहतर एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करने को कहा। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।

स्थानीय लोगों ने विधायक की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की सराहना की।

Related posts

जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं

वेतन में देरी से नाराज नगर परिषद कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

prodoxy.ai@gmail.com

50 लाख की ऑनलाइन ट्रेडिंग साइबर ठगी में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, अजमेर से दबोचा

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment