CITY

तखतगढ़ में सूर्यपुत्र पिपलेश्वर शनिदेव मंदिर जीर्णोद्धार का भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न

राजस्थान के तखतगढ़ नगर में मस्जिद के पास स्थित सूर्यपुत्र पिपलेश्वर शनिदेव मंदिर के जीर्णोद्धार निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भूमि पूजन एवं शिलान्यास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम गंगाबेरी के महंत श्री श्री 1008 श्री उमाशंकरजी महाराज तथा हनुमानजी मंदिर के महंत श्री सीतारामजी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शनिदेव मित्र मंडल एवं नगर के विभिन्न समाजों के सनातन धर्मावलंबियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार गणेश पूजन, कलश स्थापना, भूमि पूजन और पंचशिला पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद संतों के सानिध्य में लाभार्थियों द्वारा नींव की खुदाई की गई तथा जेसीबी मशीन की सहायता से मंदिर निर्माण के लिए पांच शिलाओं की स्थापना की गई। हवन में पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शनिदेव मित्र मंडल ने उपस्थित संतों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला शक्ति, भामाशाह, समाजसेवी और नगरवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: कन्हैयालाल सोलंकी

Related posts

हबीबगंज पुलिस को बड़ी सफलता: शातिर चोर गिरफ्तार, 2 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद

गंगापुर सिटी में प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प

जस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर संभाग स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न, चित्तौड़गढ़ में आमजन और विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

Leave a Comment