हरदोई | ऋषभ गुप्ता, संवाददाता

राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए हरदोई लोकसभा सांसद जय प्रकाश रावत ने नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल पहुंचकर हरदोई कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पाण्डे का हालचाल जाना।
इस दौरान सांसद जय प्रकाश रावत ने चिकित्सकों से विक्रम पाण्डे के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल में मौजूद परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
सांसद की इस पहल को राजनीतिक शिष्टाचार और मानवीय संवेदना का उदाहरण माना जा रहा है। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक वर्गों के लोगों ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक संदेश बताया।
परिजनों ने भी सांसद के अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछने और सहयोग का भरोसा देने पर उनका आभार व्यक्त किया।
