CITY

सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर पीलीभीत पुलिस अलर्ट, ADG-DIG ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

सावन माह, कांवड़ यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर पीलीभीत पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) बरेली जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बरेली परिक्षेत्र ने जनपद पीलीभीत में सुरक्षा व्यवस्थाओं और पुलिस डिप्लॉयमेंट की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा के रूट, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, बॉर्डर चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं।

बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी मॉनिटरिंग, अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई तथा कानून-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए। सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर ड्यूटी व्यवस्था की समीक्षा करने और अधीनस्थ पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए कहा गया।

पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

लोकेशन: पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट: राजू सक्सेना, ब्यूरो चीफ

Related posts

कलेक्टर और एसपी ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

आज के दौर में युवा संस्कारों से भटककर नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं: एएसपी चैनसिंह महेचातखतगढ़ थाना में सीएलजी बैठक, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशा मुक्ति पर दिया जोर

जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं

Leave a Comment