Uncategorized

अदवा में अवैध गांजा खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान

गजपति जिले के अदवा में अवैध गांजा खेती के खिलाफ जागरूकता और जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

“गंजाई मुक्त गजपति” और “नशामुक्त ओडिशा” अभियान के तहत अदवा ग्राम पंचायत कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सरपंच, वार्ड सदस्य, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गजपति पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सहाय मीणा के मार्गदर्शन में लोगों को अवैध गांजा खेती के कानूनी परिणामों और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गांवों में अवैध गांजा खेती को पनाह नहीं देने का संकल्प लिया। साथ ही ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस और प्रशासन को देने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस ने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए कानून के साथ-साथ आम जनता की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।

रिपोर्ट: मनोज कुमार पाधी
लोकेशन: अदवा, गजपति, ओडिशा

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: सिंगरौली की बिंदुल पंचायत में भुगतान पर सवाल, जांच की मांग

prodoxy.ai@gmail.com

अररिया में एक और सनसनीखेज वारदात गला रेतकर 32 वर्षीय युवक की हत्या

प्लैटिनम बार में चल रहा था शराब का खेल, संचालक गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment