NATIONAL

बिजली विभाग की लापरवाही, सड़क पर पड़े तार बन रहे हादसों की वजह

बिजली विभाग कि लापरवाही

बिजली विभाग की लापरवाही, सड़क पर पड़े तार बन रहे हादसों की वजह

कई दिनों से सड़क पर पड़े बिजली के तार, बड़ा हादसा होने का इंतजार ?

जिम्मेदार कौन…

सिद्धार्थनगर के बांसी रोडवेज मुख्य मार्ग पर पुलिस बूथ के पास बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यहां कई दिनों से बिजली के तार सड़क पर लावारिस हालत में पड़े हुए हैं, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मुख्य सड़क पर तार पड़े होने की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आए दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तार किसी भी समय बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लोगों ने सवाल उठाया है कि जब बिजली की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिजली विभाग की है, तो फिर सड़क पर पड़े इन खतरनाक तारों के लिए जिम्मेदार कौन है? अगर समय रहते इन्हें नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Related posts

NIA की बड़ी कार्रवाई: चार राज्यों में छापेमारी, हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क जांच के घेरे में

UK growth figures raise chance of rate rise

prodoxy.ai@gmail.com

भेड़ निष्क्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय बैठक आयोजित

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment