CRIME

थाने से फरार दो 25-25 हजार के इनामी गैंगस्टर दो घंटे में गिरफ्तार!

पुलिस को चकमा देकर शोहरतगढ़ थाने से फरार हो गए थे। लेकिन पुलिस की तत्परता से महज दो घंटे के भीतर दोनों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

थाने से फरार दो 25-25 हजार के इनामी गैंगस्टर दो घंटे में गिरफ्तार!

नाटकीय ढंग से सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाने से फरार हुए दो गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों को आखिरकार पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों आज सुबह पुलिस को चकमा देकर शोहरतगढ़ थाने से फरार हो गए थे। लेकिन पुलिस की तत्परता से महज दो घंटे के भीतर दोनों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने मीडिया को बताया कि शोहरतगढ़ थाने और एसओजी की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार रुपये के इनामी दो अभियुक्तों अतुल उर्फ इंद्र कपूर और मोहम्मद रकीब निवासी नीबीदोहनी थाना शोहरतगढ़ को गिरफ्तार किया था और उन्हें आज न्यायालय में पेश किया जाना था।

इसी दौरान सुबह करीब 6:30 बजे अभियुक्तों ने पेट दर्द का बहाना बनाकर संतरी से लॉकअप का ताला खुलवाया और संतरी की राइफल छीनने का प्रयास करते हुए धक्का-मुक्की कर नाटकीय ढंग से फरार होने की कोशिश की।

इस दौरान संतरी और कार्यालय में मौजूद हेड मुहर्रिर ने भाग रहे दोनों अभियुक्तों का पीछा करते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान, अपर पुलिस अधीक्षक और शोहरतगढ़ के क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी सक्रिय हो गए और सघन घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम ने महज दो घंटे के भीतर चौधरी मैरिज हाल के पीछे से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related posts

New York’s first women-only boxing club is here

prodoxy.ai@gmail.com

बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: सट्टा किंग किशन चंद बजाज समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व वाहन जब्त

नरवर पुलिस की कार्रवाई: 70 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment