Uncategorized

अदवा में अवैध गांजा खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान

गजपति जिले के अदवा में अवैध गांजा खेती के खिलाफ जागरूकता और जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

“गंजाई मुक्त गजपति” और “नशामुक्त ओडिशा” अभियान के तहत अदवा ग्राम पंचायत कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सरपंच, वार्ड सदस्य, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गजपति पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सहाय मीणा के मार्गदर्शन में लोगों को अवैध गांजा खेती के कानूनी परिणामों और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गांवों में अवैध गांजा खेती को पनाह नहीं देने का संकल्प लिया। साथ ही ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस और प्रशासन को देने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस ने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए कानून के साथ-साथ आम जनता की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।

रिपोर्ट: मनोज कुमार पाधी
लोकेशन: अदवा, गजपति, ओडिशा

Related posts

सिलेंडर ब्लास्ट से दहला शिवहर, 6 घर जलकर राख, 4 लोगों की स्थिति गंभीर

कसारा खेड़ी में 4,500 पौधे रोपे, प्रभारी सचिव ने संरक्षण पर दिया जोर

prodoxy.ai@gmail.com

साइबर ठगी के शिकार सुजीत कुमार को मिली बड़ी राहत, 2.34 लाख रुपये वापस

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment