CITY

अररिया पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह रानू का लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

अररिया, बिहार | रिपोर्ट: अवेश आलम

बिहार सरकार के सरकारी कार्यक्रम के तहत पूर्णिया प्रमंडल के जेलों के निरीक्षण के लिए दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे विधायक एवं आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह रानू का अररिया सर्किट हाउस में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जिले की विभिन्न जनसमस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। अमित सिंह रानू ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे जल्द ही दोबारा अररिया का दौरा करेंगे और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में नेशनल सेक्रेटरी (JMS) मो. अजीम, जिला अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ शमशाद राही, लेबर सेल जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पासवान, जिला उपाध्यक्ष आईटी सेल आकाश राज, प्रखंड अध्यक्ष फारबिसगंज बब्लू पासवान, सूरज मंडल, मो. हाशिम सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का तूफानी जनसंपर्क, सेवा शिविरों का किया निरीक्षण

सीतापुर: भुंइया ताली तीर्थ पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का भव्य स्वागत, मां बगलामुखी का किया पूजन

prodoxy.ai@gmail.com

शिवहर के 68,684 पेंशनधारियों के खाते में पहुंची 7.77 करोड़ रुपये की पेंशन राशि

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment