CITY

उपायुक्त ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

हजारीबाग। रिपोर्ट: मनोहर कुमार राज, ब्यूरो चीफ हजारीबाग, झारखंड

हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फार्मेसी सेंटर, जन औषधि केंद्र, पैथोलॉजी विभाग, एमटीसी केंद्र, ओपीडी, एक्स-रे कक्ष, रेडियोलॉजिस्ट कक्ष और अल्ट्रासाउंड कक्ष समेत विभिन्न विभागों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और दवा उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने दवा वितरण केंद्रों पर भीड़ को देखते हुए फार्मेसी सेंटर के दवा वितरण केंद्रों की संख्या बढ़ाकर पांच अलग-अलग स्थानों पर संचालित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने जन औषधि केंद्र को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए। पैथोलॉजी विभाग और ब्लड सैंपल कलेक्शन कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

अस्पताल परिसर को दलाल मुक्त रखने के लिए भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सभी चिकित्सकों, नर्सों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में ड्यूटी करने तथा अपनी जिम्मेदारियों का अनुशासन के साथ निर्वहन करने को कहा गया।

पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए अस्पताल परिसर से पार्किंग हटाकर बाहर करने और ट्रैफिक डीएसपी के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त रिया सिंह, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सिविल सर्जन सहित अस्पताल के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: मनोहर कुमार राज
ब्यूरो चीफ, हजारीबाग, झारखंड

Related posts

शामली धर्मांतरण जांच: आरोपी के घर से “I AM ON MISSION” लिखी डायरी बरामद, पुलिस कर रही जांच

prodoxy.ai@gmail.com

हजारीबाग सेंट्रल जेल में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की नई पहल

prodoxy.ai@gmail.com

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Leave a Comment