Uncategorized

कन्नौज में डीएम-एसपी ने जाहरा देवी मंदिर और रोहिली मेले का किया निरीक्षण

कन्नौज। जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने थाना तालग्राम क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जाहरा देवी मंदिर और रोहिली मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति व कार्यप्रणाली की जांच की।

डीएम और एसपी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के साथ ही भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

लोकेशन: कन्नौज | तहसील छिबरामऊ
रिपोर्ट: संजय मिश्रा

Related posts

नरसिंहपुर में सजी चैतन्य देवियों की दिव्य झांकी, देवी स्वरूपों ने मोहा मन

prodoxy.ai@gmail.com

शिवपुरी: दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

prodoxy.ai@gmail.com

शिवहर के 713 आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment