Uncategorized

शिवहर के 713 आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

शिवहर में आंगनवाड़ी केंद्रों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी 713 आंगनवाड़ी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने प्रत्येक केंद्र पर पेयजल, शौचालय, बिजली और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विद्युत विहीन केंद्रों में जल्द बिजली पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

वहीं करीब 210 आंगनवाड़ी केंद्रों का दीपावली से पहले रंग-रोगन कराने को कहा गया है। शौचालय विहीन केंद्रों की सूची मनरेगा को उपलब्ध कराकर जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नए आंगनवाड़ी भवनों के लिए भूमि की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।

शिवहर से ब्यूरो चीफ अजय कुमार की रिपोर्ट, आर हिंदुस्तान न्यूज़ टीवी।

Related posts

हरदोई की मशहूर मिर्चाराम स्वीट्स पर खाद्य विभाग की छापेमारी,सफाई व्यवस्था पर सवाल

prodoxy.ai@gmail.com

नौजवानों को अपने निवास पर ही मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर_अखिलेश

prodoxy.ai@gmail.com

शाहजहांपुर में सपा ने मनाई जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती, नेताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment