शिवपुरी जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोलारस थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे के 9 हरे पौधे जब्त किए हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी सुआलाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरजापुर में एक व्यक्ति के बाड़े में गांजे के बड़े पौधे लगे हुए हैं। सूचना पर कोलारस थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुआलाल यादव पुत्र स्व. रत्ना यादव निवासी ग्राम सरजापुर के बाड़े की तलाशी ली।

पुलिस को मौके से गांजे के कुल 9 हरे पौधे मिले, जिनका कुल वजन 40 किलो 250 ग्राम बताया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने पौधों को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 351/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।
