CITY

खेत की मेड़ तोड़कर कब्जे का आरोप, 56 वर्षीय महिला ने SDM से लगाई गुहार

बिलग्राम | तहसील संवाददाता: नबाब सिंह | R हिन्दुस्तान TV न्यूज़*

बिलग्राम। साण्डी देहात क्षेत्र में एक 56 वर्षीय महिला ने पड़ोसी काश्तकार पर खेत की मेड़ तोड़कर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता रामदेवी पत्नी गंगाराम चमार, निवासी तालेपुरवा ने तहसील बिलग्राम के उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर खेत की पैमाइश कराने और यदि कब्जा पाया जाए तो जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार रामदेवी का गाटा संख्या 884 मि., रकबा 0.4000 हेक्टेयर खेत ग्राम साण्डी सीसाला बाहर की आराजी में स्थित है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी फौजी-काश्तकार के खेत को रामनाथ पुत्र बेनी निवासी हुसेपुर बटाई पर जोत रहा है।

महिला के मुताबिक, रामनाथ ने उसके खेत को भी प्रतिवर्ष पांच कुंतल अनाज देने की बात कहकर जोत लिया था, लेकिन करीब दो वर्ष बीत जाने के बावजूद तय अनाज नहीं दिया गया। आरोप है कि इसी दौरान खेत की मेड़ तोड़कर धीरे-धीरे जमीन पर कब्जा कर लिया गया।

अपनी जमीन को लेकर परेशान रामदेवी ने अब प्रशासन से राजस्व टीम भेजकर खेत की पैमाइश एवं सीमांकन कराने की मांग की है। महिला ने कहा है कि जांच में यदि कब्जे की पुष्टि होती है तो जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए।

रामदेवी ने 29 सितंबर 2026 को एसडीएम बिलग्राम को प्रार्थना पत्र देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में प्रशासन की जांच और कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related posts

जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

सिंगरौली: ₹2.95 लाख आहरित, फिर भी सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू नहीं, सरपंच को नोटिस

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment