Uncategorized

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 बना ग्रामीणों की उम्मीदों का आधार, 40 वर्षों बाद मिला भूखंड का पट्टा

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। ग्राम पंचायत सतखंडा एवं भावलिया में आयोजित शिविरों में कई लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई।

इसी क्रम में ग्राम महादेवपुरा निवासी गोपाल रावत को करीब 40 वर्षों के इंतजार के बाद स्वामित्व योजना के तहत भूखंड का पट्टा प्रदान किया गया। गोपाल रावत ने शिविर में आवेदन देते हुए बताया कि वह पिछले चार दशकों से अपने मकान में निवास कर रहे थे, लेकिन भूमि स्वामित्व का कोई वैध दस्तावेज उनके पास नहीं था।

शिविर प्रभारी के निर्देश पर विकास अधिकारी, पंचायत समिति निम्बाहेड़ा लक्ष्मण खटीक एवं संबंधित विभागों की टीम ने प्रकरण की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। तत्परता दिखाते हुए शिविर के दौरान ही स्वामित्व योजना के अंतर्गत भूखंड का पट्टा जारी कर उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी द्वारा उन्हें सौंप दिया गया।

पट्टा मिलने पर गोपाल रावत ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी भूमि का वैध स्वामित्व प्राप्त हो गया है, जिससे वे बैंक ऋण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: गौरव कुमार मेडतवाल

Related posts

आंखों पर पट्टी, फिर भी सही पहचान: हरदा के बच्चों ने दिखाया ‘ब्राईटर माइंड’ का कमाल

हरदोई में खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, चालक की मौत

prodoxy.ai@gmail.com

अररिया में जोकीहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 340.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment