Uncategorized

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

एटा।* कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और सटीक तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी मकान, परिवार अथवा क्षेत्र जनगणना से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने जनगणना के दौरान आंकड़ों की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ ही फील्ड वर्क की प्रभावी निगरानी पर विशेष जोर दिया।

बैठक में बताया गया कि जनगणना कार्य के लिए 68 फील्ड ट्रेनरों का चयन किया गया है। अक्टूबर-नवंबर में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक जनसंख्या गणना तथा 5 से 9 जनवरी तक रिवीजनल राउंड आयोजित किया जाएगा।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी की जाएं और जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
एटा | पत्रकार: सूरज कुमार | R हिन्दुस्तान TV न्यूज़**

Related posts

12 घंटे में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया अभियुक्त

prodoxy.ai@gmail.com

हरदोई की अंशिका कश्यप ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

prodoxy.ai@gmail.com

कन्नौज में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, एक किशोर घायल

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment