हरदोई, 31 अगस्त। शिक्षा, आरक्षण और सामाजिक अधिकारों से जुड़ी मांगों को लेकर सोमवार को हरदोई में सामाजिक कार्यकर्ता राजवर्धन राजू एवं मनोज सिंह राजपूत के आह्वान पर पैदल मार्च निकाला गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, बुद्धिजीवियों और अधिवक्ताओं ने मार्च में हिस्सा लिया।

मार्च गांधी मैदान से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी से जुड़े बदलावों को वापस लेने, आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग उठाई।

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद पैदल मार्च सभा में बदल गया। आयोजक राजवर्धन राजू एवं मनोज सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
मनोज सिंह राजपूत ने कहा कि उनकी मांगें युवाओं और समाज के भविष्य से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर समय रहते विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
इस आंदोलन में क्षेत्रीय करणी सेना के जिला अध्यक्ष राजन सिंह जी मौजूद रहे 🙏
युवा करनी सेना टीम हरदोई 🚩🚩
ब्यूरो रिपोर्ट
