ओड़िशा के मयूरभंज जिले के उडला सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल परिसर में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, एक निजी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के बाद आग लग गई।

एम्बुलेंस में एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को ले जाने की तैयारी की जा रही थी। देखते ही देखते आग ने पूरी एम्बुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एम्बुलेंस में मौजूद मरीज सुयोश बारिक की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर और असिस्टेंट समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रिपोर्टर: बिजया कुमार साहू
