Uncategorized

दो पुलिसकर्मियों पर संगठन के लोगों से मारपीट का आरोप

कन्नौज के ठठिया कस्बे में कांवड़ियों के विवाद के बाद देर रात थाने के बाहर जमकर हंगामा हुआ। महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष गगन यादव और उनके साथी राज राठौर ने आरोप लगाया कि कांवड़ियों के बीच हुए विवाद को शांत कराने पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें थाने ले गए और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।

दोनों का आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। घटना की जानकारी कस्बे में फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग और संगठन के सदस्य ठठिया थाने पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर तिर्वा सीओ कुलवीर सिंह, तिर्वा कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ ने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद भीड़ शांत हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

लोकेशन: ठठिया, कन्नौज, उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी उर्फ छोटे

Related posts

यूजीसी के बदलाव वापस लेने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग, नारों के साथ निकला पैदल मार्च

prodoxy.ai@gmail.com

बारिश के बीच दीवार बनी काल, किसान की गई जान

prodoxy.ai@gmail.com

नौजवानों को अपने निवास पर ही मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर_अखिलेश

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment