NATIONALPOLITICAL

भेड़ निष्क्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़, 19 जून। जिले में आगामी 1 जुलाई से शुरू होने वाले वार्षिक भेड़ निष्क्रमण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निष्क्रमण प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश धाकड़ की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पशुपालन, पुलिस, वन, रसद, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भेड़ निष्क्रमण को सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए।

जिला संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. सुमेर सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में भेड़ निष्क्रमण सामान्यतः 1 जुलाई से प्रारंभ होकर लगभग चार माह तक चलता है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष जिले में 1 लाख 12 हजार 253 भेड़ों का निष्क्रमण हुआ था, जबकि इस वर्ष लगभग 1 लाख 15 हजार भेड़ों के आने की संभावना है।

प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निष्क्रमण के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो और पशुपालकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

रिपोर्ट: गौरव कुमार मेडतवाल
आर हिंदुस्तान टीवी न्यूज़

Related posts

हरदोई: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

prodoxy.ai@gmail.com

महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

prodoxy.ai@gmail.com

बिजली विभाग की लापरवाही, सड़क पर पड़े तार बन रहे हादसों की वजह

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment