POLITICAL

गोला गोकर्णनाथ में ग्रामीण जनहित सेवा समिति का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। ग्रामीण जनहित सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट महेश वर्मा द्वारा गोला गोकर्णनाथ तहसील परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न जनपदों में नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट महेश वर्मा ने जनपद बाराबंकी के एडवोकेट ऋषभ तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष, एडवोकेट कुलदीप वर्मा एवं एडवोकेट संजय कनौजिया को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं जनपद लखीमपुर खीरी के एडवोकेट विमल वर्मा को जिला महासचिव तथा एडवोकेट चुन्नीलाल को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। प्रदेश अध्यक्ष महेश वर्मा ने सभी पदाधिकारियों से बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच और रायबरेली सहित अन्य जिलों में संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनहित सेवा समिति समाज के गरीब, वंचित, शोषित एवं पीड़ित वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में सहयोग करेगी।

ब्यूरो चीफ : मोहम्मद जावेद अंसारी
आर हिंदुस्तान टीवी न्यूज़

Related posts

हरदोई: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

prodoxy.ai@gmail.com

Travel Update – Detroit named second best city for 2018 travel destinations

prodoxy.ai@gmail.com

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर रोक

Leave a Comment