दौसा। राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजे सामने आने के बाद दौसा जिले की महवा नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीत बंसल ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, नवनिर्वाचित पार्षदों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।

भारतीय जनता पार्टी से नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष विनीत बंसल के पदभार ग्रहण समारोह में महवा विधायक राजेन्द्र मीना विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक राजेन्द्र मीना ने विनीत बंसल का फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, नवनिर्वाचित पार्षद और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष को बधाई देते हुए महवा नगरपालिका के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की उम्मीद जताई।
रिपोर्ट: पुष्पेन्द्र कुमार, आर हिन्दुस्तान न्यूज, महवा (दौसा), राजस्थान
