Uncategorized

महुआ निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जारी की स्टार सूची 31 स्टार प्रचारकों में सांसद मुरारी लाल मीणा शामिल

राजस्थान के दौसा जिले के महुआ से बड़ी राजनीतिक खबर है।

आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने महुआ नगर निकाय चुनाव के लिए 31 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा को प्रमुख स्थान दिया गया है। उनके साथ जिला चुनाव प्रभारी राकेश पारीक, पूर्व मंत्री डॉ. ओमप्रकाश हुडला और कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ सहित कई नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महासचिव छोटू राम मीणा, जिला प्रमुख हीरालाल सैनी और पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह भी पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। वहीं स्थानीय स्तर पर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पाटोली, रामहरी मीणा, नगर अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और मंडावर नगर अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस ने वार्ड स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति बनाई है।

लोकेशन: महुआ, दौसा, राजस्थान
रिपोर्ट: पुष्पेंद्र कुमार
R हिंदुस्तान न्यूज़

Related posts

दूध में मक्खी और मिठाई में फफूंद मिलने पर कार्रवाई

prodoxy.ai@gmail.com

भगवा रंग में रंगा सरई, गूंज उठा हर-हर महादेव का जयघोष; देवघर धाम के लिए रवाना हुआ कांवरिया संघ

prodoxy.ai@gmail.com

बारिश भी नहीं रोक पाई तिरंगे के प्रति उत्साह, विद्यालयों में निकली तिरंगा यात्रा

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment