Uncategorized

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों के तबादले; 14 जिलों के DM बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 34 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 14 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। नई तैनाती के तहत मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर के डीएम बदले गए हैं।

प्रमुख तबादले
अनुनय झा — हरदोई से मुरादाबाद के डीएम
राहुल पाण्डेय — विशेष सचिव राज्य कर से हरदोई के डीएम
एम. अरुन्मोली — आगरा विकास प्राधिकरण से एटा की डीएम
संजय चौहान — अमेठी से कुशीनगर के डीएम
महेंद्र सिंह तंवर — कुशीनगर से कानपुर नगर के डीएम
अनुज मलिक — गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण से संतकबीरनगर के डीएम
आलोक कुमार — संतकबीरनगर से पीलीभीत के डीएम
ज्ञानेन्द्र सिंह — पीलीभीत से बलिया के डीएम
शशांक चौधरी — इन्वेस्ट यूपी/यूपीडा से अमेठी के डीएम
दिव्यांशु पटेल — नगर आयुक्त मुरादाबाद से बागपत के डीएम
प्रभास कुमार — नमामि गंगे विभाग से महोबा के डीएम
उमेश प्रताप सिंह — पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से बिजनौर के डीएम
सत्य प्रकाश पटेल — नगर विकास विभाग से हाथरस के डीएम
अशोक कुमार — सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से हमीरपुर के डीएम।
कई अधिकारियों की नई जिम्मेदारी

कानपुर नगर के पूर्व डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है। वहीं बिजनौर की पूर्व डीएम जसजीत कौर को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। महोबा की डीएम गजल भारद्वाज को इन्वेस्ट यूपी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा बलिया के पूर्व डीएम मंगला प्रसाद सिंह, एटा के पूर्व डीएम अरविंद सिंह, मुरादाबाद के पूर्व डीएम राजेंद्र पेंसिया, हाथरस के पूर्व डीएम अतुल वत्स समेत कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Related posts

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, दीपावली पर साड़ी-मिठाई वितरित

prodoxy.ai@gmail.com

गोंदलपुरा में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की नृशंस हत्या, हड़कंप।

prodoxy.ai@gmail.com

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment