CITYCRIME

शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने 2 घंटे में सुलझाई चोरी, ₹30 हजार का सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी | संजय शर्मा

शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले का महज दो घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया लगभग ₹30 हजार मूल्य का सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को फरियादी सुनील वर्मा, निवासी सदर अस्पताल चौराहा, शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर दो इंजन पंप, एक समरसेबल पंखा, लोहे के पाइप, दो बोरिंग के ढक्कन और दो जीआरई पाइप चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 572/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोहित दुबे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर आरोपी सद्दाम हुसैन (35 वर्ष) निवासी छावनी हम्माल मोहल्ला, शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

नवागत उपजिलाधिकारी संदीप यादव से शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

prodoxy.ai@gmail.com

पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक की फुट पेट्रोलिंग, शांति एवं कानून व्यवस्था का लिया जायजा

prodoxy.ai@gmail.com

ग्राम पंचायत सोडा में खुशीराम चौधरी ने ग्राम विकास अधिकारी का संभाला पदभार

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment