शिवपुरी, मध्य प्रदेश।* मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित फैंसी ड्रेस, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा माढ़ना-अल्पना सजाओ प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं, भारतीय संस्कृति और रचनात्मक कला का सुंदर संगम देखने को मिला।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में धार्मिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
अग्रसेन विकास परिषद एवं अग्रवाल महिला मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने सीता संवाद, पार्वती-सप्तऋषि और कृष्ण संवाद जैसी प्रस्तुतियां दीं।
जूनियर वर्ग में अन्वी गुप्ता ने प्रथम, प्रनीका अग्रवाल ने द्वितीय और सान्वी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में इशू अग्रवाल प्रथम रहीं। श्वेता सिंघल और जय सिंघल ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शैली गुप्ता और मानवी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में विनीत शर्मा एवं सविता बंसल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता
16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अनुपयोगी सामग्री से आकर्षक वस्तुएं बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। इसमें समीक्षा अग्रवाल ने प्रथम, निकुंज मित्तल ने द्वितीय तथा कनिष्का सिंघल और अमूल्या जैन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। प्राची अग्रवाल एवं पूजा जैन निर्णायक रहीं।
अल्पना सजाओ प्रतियोगिता में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
अग्रवाल महिला मित्र मंडल द्वारा आयोजित माढ़ना-अल्पना सजाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने गेरू और पारंपरिक सामग्री से सुंदर अल्पनाएं सजाईं। इस प्रतियोगिता में साक्षी गुप्ता ने प्रथम, ज्योति गुप्ता ने द्वितीय और कामिनी गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीना गुप्ता एवं रिया गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यकारिणी के सदस्य रहे उपस्थित
महोत्सव के दौरान सुमत कुमार गुप्ता, कुलदीप जैन, रिंकेश अग्रवाल, रेनू भरत अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अंजू गोयल, संगम अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, विनोद गुप्ता, मनीष गुप्ता और रेणु नीरज गोयल सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रेनू भरत अग्रवाल, संगम अग्रवाल एवं दीपा बंसल ने किया।
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
रिपोर्टर: जितेंद्र जैन, जिला शिवपुरी
