हजारीबाग, झारखंड। सदर अस्पताल परिसर में ट्रैफिक जाम की गंभीर स्थिति के चलते एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही। एंबुलेंस में मरीज होने के बावजूद रास्ता नहीं मिल पाने से मरीज और उसके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया गया कि अस्पताल परिसर में वाहनों की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी। मरीजों और उनके परिजनों ने खुद प्रयास कर जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन एंबुलेंस को निकलने में करीब 30 मिनट लग गए। लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में एंबुलेंस का इस तरह फंसना गंभीर चिंता का विषय है।
लोगों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि एंबुलेंस के लिए रास्ता हमेशा खाली रखा जाए और अस्पताल परिसर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए। स्थानीय लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए होमगार्ड और संबंधित स्टाफ की मौजूदगी के बावजूद जाम हटाने की जिम्मेदारी मरीजों के परिजनों को क्यों उठानी पड़ी।
रिपोर्ट मनोहर कुमार राज, ब्यूरो चीफ हजारीबाग, झारखंड
