BREAKING NEWSCITY

दिनदहाड़े मुरम खनन का आरोप, कोटा पंचायत क्षेत्र में जेसीबी और हाइवा से उत्खनन पर उठे सवाल

तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटा में कथित अवैध मुरम खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जेसीबी और हाइवा वाहनों की मदद से लगातार मुरम का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, मौके पर भारी मशीनों के संचालन के बावजूद जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि खनन कार्य में हाइवा वाहन क्रमांक CG 04MM9929 और जेसीबी वाहन क्रमांक CG04PJ7552 का उपयोग किया जा रहा है।

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि इस संबंध में ग्राम पंचायत से कोई आधिकारिक प्रस्ताव या जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर किस अनुमति के आधार पर मुरम का उत्खनन किया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना वैध अनुमति के खनन होने से शासन को राजस्व का नुकसान हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन, खनिज विभाग और राजस्व विभाग से मामले की जांच, खनन स्थल की जांच-पैमाइश और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है। अब देखने वाली बात होगी कि कथित अवैध मुरम खनन के मामले में जिम्मेदार विभाग क्या कदम उठाते हैं।

R हिंदुस्तान टीवी न्यूज़
रिपोर्ट – अशोक मिश्रा | तिल्दा नेवरा

Related posts

हरदोई: इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के विवाद में मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

गाज़ीपुर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा की

prodoxy.ai@gmail.com

प्रयागराज: इफको पुलिस चौकी परिसर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय माहौल में हुआ धार्मिक आयोजन

Leave a Comment