CITY

पीलीभीत में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण

पीलीभीत। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीलीभीत पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल तथा उप जिलाधिकारी अमरिया मयंक गोस्वामी ने नवीन बरेली–सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग की कार्यदायी संस्था राज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ थाना अमरिया एवं थाना जहानाबाद क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग और संवेदनशील स्थलों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, सड़क सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।

रिपोर्ट: राजू सक्सेना, ब्यूरो चीफ, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)

Related posts

चित्तौड़गढ़ में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर बने राहत का केंद्र,आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

prodoxy.ai@gmail.com

पीलीभीत: तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

हजारीबाग में हूल दिवस पर वीर शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि, जिला प्रशासन ने किया नमन

Leave a Comment