CITY

हरदोई सीडीओ ने किया छात्रावासों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मन्नापुरवा स्थित अनुसूचित जाति राजकीय बालिका छात्रावास और बाबू जगजीवन राम छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने छात्रावास में साफ-सफाई समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीडीओ ने परिसर में मच्छररोधी दवा का नियमित छिड़काव कराने, सभी तलों पर डस्टबिन रखने, अग्निशमन यंत्रों की रिफिलिंग कराने और फर्स्ट एड किट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही निष्प्रयोज्य सामग्री का नियमानुसार निस्तारण कराने को कहा।

उन्होंने छात्रावास परिसर में किचन गार्डेन विकसित करने के साथ शोभाकारी और फलदार पौधे लगाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी गईं।

सीडीओ ने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए मैस और टिफिन व्यवस्था को बेहतर तरीके से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को भी कहा गया।

रिपोर्ट: ऋषभ गुप्ता
लोकेशन: हरदोई, उत्तर प्रदेश

Related posts

गाजियाबाद घटना को लेकर मुरादाबाद में बजरंग दल का रोड जुलूस, न्याय की उठाई मांग

prodoxy.ai@gmail.com

सीतापुर: श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पंडाल

prodoxy.ai@gmail.com

कन्नौज: प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की नई जिला कार्यकारिणी गठित, कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment