ललितपुर से इस वक्त की बड़ी खबर! जनपद के थाना बानपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने माज के पुरा कस्बे में शंकर जी मंदिर के पास दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से ताश के पत्ते और कुल 3,660 रुपये की नकदी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और उनकी टीम ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।”
