BREAKING NEWS

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

रिपोर्ट: अवनीश चंद्र उर्फ छोटे भाई | स्थान: कन्नौज

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के उमरायपुर्वा गांव में बुधवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में धान की फसल देखने गए 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार उमरायपुर्वा गांव निवासी रामनरेश का 25 वर्षीय पुत्र आशिक बुधवार शाम अपने खेत में धान की फसल देखने गया था। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से आशिक गंभीर रूप से झुलस गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन को भी हादसे की जानकारी दी गई है। प्रशासन की ओर से दैवीय आपदा के तहत नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।

बताया गया कि आशिक की शादी पिछले वर्ष शिखा से हुई थी और उसका करीब पांच से छह माह का बच्चा है। वह छह भाइयों में से एक था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

Related posts

शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता: गुड़गांव से बरामद हुई अपहृत नाबालिग, आरोपी गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

छतरपुर (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता लोकतंत्र को देती है नई दिशा: राज्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष के गठन की हुई घोषणा ट्रैफिक प्रभारी ने दिया 1 लाख रुपये का सहयोग

prodoxy.ai@gmail.com

हजारीबाग में दो मासूम भाई-बहन की मौत से सनसनी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment