कौशाम्बी। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण और जिलाधिकारी अमित पाल ने थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों, संवेदनशील स्थानों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए तथा राहत एवं बचाव संसाधनों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें।
रिपोर्ट: संजय कुमार
लोकेशन: कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश
