सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के खिलाड़ियों ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित 9वीं हीरोज़ इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का गौरव बढ़ाया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 37 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें सिद्धार्थनगर के तीन खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक हासिल किए।

समर वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर भारत का तिरंगा बुलंद किया। वहीं, महज 7 वर्षीय देवम पासवान ने मेजबान थाईलैंड के खिलाड़ी को कड़ी चुनौती देते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
दिलीप कुमार पासवान ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाड़ी को नॉकआउट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाड़ी से कड़े संघर्ष के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्टर: रंजीत कौशल, जिला संवाददाता
स्थान: सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश
