CRIME

दिनारा पुलिस ने अवैध कच्ची शराब निर्माण फैक्ट्री पर मारा छापा, 180 लीटर शराब जब्त

लोकेशन: दिनारा | रिपोर्टर: हरिओम चतुर्वेदी

दिनारा। पुलिस थाना दिनारा एवं चौकी थनरा पुलिस ने अवैध हाथभट्टी की कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम उटवाहा में दबिश दी। पुलिस ने मौके से कुल 180 लीटर कच्ची शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, चौकी थनरा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरिया के पास उटवाहा के हार में अवैध रूप से हाथभट्टी की कच्ची शराब का निर्माण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी दिनारा एवं चौकी प्रभारी थनरा के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान गजेन्द्र उर्फ कलुआ परिहार (25), निवासी ग्राम उटवाहा और विकाश उर्फ विक्की परिहार (22), निवासी ग्राम चंदावरा को शराब बनाते हुए पकड़ा गया। दोनों से शराब निर्माण का वैध लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वे कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने दो नीले रंग के कैनों में करीब 60-60 लीटर तथा एक काले रंग के कैन में करीब 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की कीमत करीब 26 हजार रुपये है। मौके पर मिली लहान को नष्ट कर दिया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना दिनारा में अपराध क्रमांक 234/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनारा उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह कुशवाह, चौकी प्रभारी थनरा उपनिरीक्षक अनुराधा सिंह सहित पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

R Hindustan TV News

Related posts

शिवपुरी: 26 बकरियां चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2 लाख की बकरियां बरामद

prodoxy.ai@gmail.com

हजारीबाग में चला विशेष वाहन जांच अभियान, 157 वाहनों का चालान

prodoxy.ai@gmail.com

शामली में आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, धर्मगुरुओं के साथ बैठक

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment