CRIME

शिवपुरी: 26 बकरियां चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2 लाख की बकरियां बरामद

शिवपुरी। गोपालपुर थाना पुलिस ने बकरी चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत की 26 बकरियां बरामद की हैं। पुलिस ने बरामद बकरियां उनके मालिक को सुपुर्द कर दी हैं, जबकि मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी पोहरी आनंद राय के निर्देशन में थाना प्रभारी गोपालपुर राधेश्याम शिवहरे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पाडरखेड़ा निवासी शिवचरण आदिवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 जुलाई 2026 को जंगल में चर रही उनकी 26 बकरियां अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। मामले में अपराध क्रमांक 34/26, धारा 303(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रवि उर्फ विनोद गोस्वामी (25) और छोटू गोस्वामी (23) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने भाई दशरथ गोस्वामी और गणेश गोस्वामी के साथ मिलकर बकरियां चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सभी 26 बकरियां बरामद कर ली गईं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं, फरार आरोपियों दशरथ गोस्वामी और गणेश गोस्वामी की तलाश जारी है।

रिपोर्ट: संजय शर्मा, शिवपुरी
R Hindustan TV News

Related posts

हबीबगंज पुलिस को बड़ी सफलता: शातिर चोर गिरफ्तार, 2 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद

पुणे: मंगेतर की मौत मामले में युवती और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

prodoxy.ai@gmail.com

मोहम्मदपुर विद्युत उपकेंद्र में 5 एमवीए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का शिलान्यास, ओवरलोडिंग और लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment