Uncategorized

मुख्यमंत्री का जताया आभार, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उनके लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। अब कोटेदारों को 90 रुपये के स्थान पर 125 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से तहसील रामसनेहीघाट के कोटेदारों में खुशी की लहर है।


सोमवार को तहसील परिसर में उचित दर विक्रेता संघ के नेतृत्व में कोटेदारों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खाद्य रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तहसीलदार को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा।इस दौरान पूर्ति निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव एवं योगेश कुमार शुक्ला और ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से उचित दर विक्रेता विवेक कुमार गुप्त, रामसेवक,मोहम्मद अजीम,ओम प्रकाश,पंकज यादव,रमजान अली,विजय वर्मा, नंदलाल सहित तहसील क्षेत्र के दर्जनों कोटेदार उपस्थित रहे। कोटेदारों ने कहा कि यह वृद्धि लंबे समय से उनकी मांग थी,जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा किया है।इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

Related posts

अररिया में एक और सनसनीखेज वारदात गला रेतकर 32 वर्षीय युवक की हत्या

यूजीसी के बदलाव वापस लेने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग, नारों के साथ निकला पैदल मार्च

prodoxy.ai@gmail.com

हजारीबाग में भारी बारिश के बीच सड़क पर गिरा विशाल पेड़, यातायात प्रभावित

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment