Uncategorized

तखतगढ़ में कल से शारदीय नवरात्र शुरू, मंदिरों में झलकेगी गुजराती संस्कृति

रिपोर्टर: कन्हैयालाल सोलंकी, तखतगढ़*

तखतगढ़। शारदीय नवरात्र को लेकर तखतगढ़ नगर सहित सुमेरपुर उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घटस्थापना के साथ रविवार से देवी मंदिरों में नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस दौरान मंदिरों में गुजराती संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी और डांडिया रास व गरबा नृत्य की धूम रहेगी।

नवरात्र महोत्सव को लेकर तखतगढ़ के गोगरा रोड स्थित श्री चोदरा माता मंदिर, नाग चौक स्थित बायोसा माता मंदिर तथा खेड़ावास स्थित रानी भटियाणी जी मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसरों का रंग-रोगन करवाने के साथ रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक सजावट की गई है। मंदिरों में सजे पांडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

रविवार को विधि-विधान से घटस्थापना के बाद रात्रि में डांडिया रास और गरबा नृत्य का आयोजन शुरू होगा, जो विजयादशमी तक चलेगा। इसमें महिलाएं, युवतियां और युवक पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सजकर गुजराती संस्कृति के रंग में रंगे नजर आएंगे।

श्री चोदरा माता मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष मनरूपमल सुथार ने बताया कि रविवार को श्री चोदरा माता मंदिर में विधिवत घटस्थापना की जाएगी। इसके साथ ही मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पांडाल में गरबा नृत्य का आयोजन शुरू होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर नवरात्र महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा।

R Hindustan TV News | तखतगढ़, राजस्थान

Related posts

मोहर्रम मेले को लेकर बटुरबाड़ी में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

prodoxy.ai@gmail.com

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का अनावरण, मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का दिया भरोसा

हाउस अरेस्ट के विरोध में अख़लाक़ प्रधान ने बांधी काली पट्टी

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment